श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी के लिए खास शाउटआउट
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के नए विज्ञापन की जमकर तारीफ कर रही हैं। राहुल मोदी ने हाल ही में एक एड फिल्म में अनीत पड्डा के साथ काम किया है, जिसे देख श्रद्धा खुद को रोक नहीं पाईं।
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर यह विज्ञापन शेयर करते हुए राहुल को ‘टैलेंटेड’ बताया और उनके काम की खूब सराहना की। साथ ही उन्होंने अनीत के परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। श्रद्धा के इस पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।
अनीत पड्डा ने दिया रिएक्शन
श्रद्धा के इस प्यार भरे पोस्ट का जवाब अनीत पड्डा ने भी दिया। उन्होंने श्रद्धा के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। इस बीच श्रद्धा और राहुल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
बता दें कि श्रद्धा और राहुल लंबे समय से एक-दूसरे के करीब हैं, हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को कभी कबूल नहीं किया। लेकिन श्रद्धा का यह पब्लिक शाउटआउट एक बार फिर उनके कनेक्शन को लेकर अटकलों को हवा दे रहा है।
Tags: श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी, अनीत पड्डा, विज्ञापन, बॉलीवुड
