सोने की मांग पर बड़ा झटका: 2026 में 50-60 टन तक गिरावट, WGC ने जताई चिंता
भारत में सोने की मांग को एक बड़ा झटका लगने वाला है। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) ने चेतावनी दी है कि आयात शुल्क में हालिया बढ़ोतरी के चलते 2026 में भारत में सोने की मांग 50 से 60 टन तक गिर सकती है। यह गिरावट करीब 10 फीसदी की होगी, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
WGC के अनुसार, आयात शुल्क बढ़ने से सोने की कीमतें और आसमान छूएंगी, जिससे आम आदमी की खरीदारी की क्षमता प्रभावित होगी। त्योहारी सीजन और शादियों के दौरान भी मांग में कमी देखी जा सकती है। खास बात यह है कि इससे अनधिकृत या ग्रे मार्केट में सोने की आपूर्ति बढ़ने का खतरा है। इतिहास गवाह है कि जब भी शुल्क बढ़ा है, तस्करी और अनौपचारिक आयात में उछाल आया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उपभोक्ताओं का भरोसा और आर्थिक हालात भी इस गिरावट को और गहरा कर सकते हैं। अगर महंगाई और ब्याज दरें ऊंची रहीं, तो सोने में निवेश का रुझान और कम हो जाएगा। फिलहाल, सरकार और नीति निर्माताओं के लिए यह एक चुनौती है कि वे मांग को संतुलित रखें और कालाबाजारी पर लगाम लगाएं।
Tags: सोने की मांग, WGC, आयात शुल्क, 2026 गिरावट
