सेबी का बड़ा एक्शन: राजेश एक्सपोर्ट्स के CMD पर शेयर कारोबार पर रोक
बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) राजेश मेहता पर कंपनी के शेयरों में कारोबार करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई अगले आदेश तक जारी रहेगी।
सेबी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पाया गया कि कंपनी ने अपने विदेशी सहायक कंपनियों के राजस्व को 97% से 99% तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। नियामक ने इसे ‘अत्यंत गंभीर’ (egregious) बताया है। इसके अलावा, कंपनी ने अफ्रीकी सोने की खानों में 1,035 करोड़ रुपये के निवेश को भी अपने खातों में नहीं दिखाया।
सेबी के अनुसार, यह खातों में हेराफेरी का मामला है, जिससे निवेशकों को गुमराह किया गया। अब आगे की जांच जारी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की संभावना है।
Tags: सेबी, राजेश एक्सपोर्ट्स, राजेश मेहता, शेयर बाजार, वित्तीय अनियमितता
